Chhattisgarh
सिंधी समाज मुंगेली में नववर्ष का उत्साह: राजेश परिवार ने प्रभु से मांगी सुख-शांति की आशीष।

मुंगेली। नववर्ष 2026 के आगमन पर मुंगेली सिंधी समाज के अध्यक्ष प्रताप राय राजेश जी के निवास पर हर्षोल्लास का माहौल रहा। श्री राजेश ने अपने भाइयों—नंदलाल, लक्ष्मण, अशोक कुमार और अनिल कुमार—के साथ मिलकर पुरानी यादों को संजोते हुए 2025 को अलविदा कहा।
सपरिवार की गई विशेष पूजा-अर्चना में परिवार की सुख-शांति और एकजुटता की मंगल कामना की गई। श्री राजेश ने इस अवसर पर कहा कि परिवार की एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। पूरे राजेश परिवार ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए समाज की खुशहाली की कामना की।

Advertisement




