मुँगेली

वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव की पहल पर शहर के कई स्थानों पर जले अलाव


मुंगेली ✍️इन दिनों बढ़ती ठंड के मद्देनजर नगर प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव द्वारा ठंड से राहत हेतु दिए गए ज्ञापन के बाद नगर पालिका ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड गांधी पुतला के पास, बड़े बाजार हनुमान मंदिर के समीप और दाउपारा क्षेत्र में अलाव जलवाए गए । स्थानीय नागरिकों ने इस पहल के लिए पार्षद एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था से आमजन को काफी राहत मिल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते नगर के गरीब और असहाय लोगों के लिए ऐसी व्यवस्थाएं आवश्यक हो गई थीं।

आज ही ज्ञापन दिया गया था


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!