छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने ली करवट…बढ़ेगी ठंड, कई जिलों में बारिश होने का आशंका, पढ़े पूरी खबर..


रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा संभाग के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रा और बिलासपुर में कल बारिश होने के आसार हैं। सोमवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा है। यहां रात का पारा 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर सबसे गर्म रहा यहां अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री रहा।बिलासपुर में सोमवार को दिन भर बादल छाया रहा। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकली रही। वहीं रात को ठंड बढ़ गई थी। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है l

सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, दुर्ग का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री, अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button