मुंगेली में आज निकलेगी दुर्गा मां की भव्य झांकी, शाम से रात तक रहेगा भक्तिमय माहौल

मुंगेली। नवरात्र पर्व के अवसर पर आज मुंगेली शहर दुर्गा मां की भव्य झांकी से सराबोर रहेगा। शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक शहरभर में दुर्गा प्रतिमाओं की झांकियों का स्वागत भव्य मंचों से किया जाएगा। जगह-जगह आकर्षक स्टेज सजे हैं, जहां विभिन्न समितियों द्वारा मां दुर्गा की मनोहारी झांकियों का स्वागत एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।शहर का प्रमुख आयोजन पड़ाव चौक, पुराना बस स्टैंड और अन्य मुख्य मार्गों पर होगा। आयोजन में स्टार ऑफ टुमारो, श्री राजपूत करणी सेना, आगर स्पोर्ट्स क्लब, नगर पालिका परिषद, शिक्षक नगर यूथ क्लब और युवा सोनी महासभा, डिफोडिल्स सोसाइटी तथा मेरी आवाज क्लब एवं पुराना बस स्टैंड टीम विभाष पांडेय और सजल यादव आशीष यादव विनय यादव अजय यादव के द्वारा विशेष स्वागत मंच तैयार किए गए हैं।पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। माता के जयकारों से गलियां गूंज उठी हैं और नगरवासी बड़े उत्साह से आयोजनों में भाग ले रहे हैं। पुलिस विभाग और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।आज की रात्रि में मुंगेली शहर रोशनी से जगमग रहेगा और मां दुर्गा की झांकी देखने श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने की संभावना है।





