Chhattisgarh

जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष ने वृद्ध आश्रम में बांटे फल, वार्ड में किया कंबल वितरण


मुंगेली]: नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया और उनका आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों के साथ समय बिताते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि बड़ों का आशीर्वाद ही जीवन की असली पूंजी है।

इसके पश्चात, उन्होंने अपने निज निवास और रामगोपाल तिवारी वार्ड में वार्ड वासियों के साथ केक काटा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने वार्ड के जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किए। इस दौरान वार्ड वासियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!