मुंगेली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को लेकर मुंगेली जिले के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। जहाँ भाजपा नेताओं ने इसे ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, वहीं कांग्रेस ने इसे आम जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने वाला बजट करार दिया है।
बजट किस क्रम में सबसे पहले चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम आर्य ने बजट को बताया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मजबूत आधार”
“बजट 2026 संतुलित, समावेशी और व्यापार अनुकूल है। मध्यम वर्ग को राहत और उद्योगों को मजबूती देने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार। – प्रेम आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स“
“यह बजट मध्यम वर्ग और गरीबों के हितों की सुरक्षा करने वाला एक ऐतिहासिक लोक-कल्याणकारी कदम है।” — रामपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता
सत्ता पक्ष (भाजपा): “विकास और तकनीक का नया युग” भाजपा नेताओं का मानना है कि यह बजट विशेष रूप से युवाओं, तकनीक (AI) और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देने वाला है।
*दीनानाथ केशरवानी जिला अध्यक्ष, भाजपा “यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा। 12.2 लाख करोड़ का इंफ्रास्ट्रक्चर बजट भारत की तस्वीर बदल देगा*
*सौरभ बाजपेई मंडल अध्यक्ष, भाजपा “कंटेंट क्रिएटर लैब्स और सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोलेगा।”*
*राकेश साहू जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा “15,000 स्कूलों में लैब्स और स्किल डेवलपमेंट पर जोर देना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार भविष्य की पीढ़ी के लिए समर्पित है।”*
*अमितेश आर्य युवा भाजपा नेता “AI और ABGC क्षेत्र में निवेश से डिजिटल इंडिया को मजबूती मिलेगी। यह बजट नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने वाला है।”*
* शिव प्रताप सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता “खनन कॉरिडोर और टेक्सटाइल पार्क से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सर्वस्पर्शी बजट है।”*
केंद्रीय बजट देश को विकास, आत्मनिर्भरता और समावेशी प्रगति की दिशा में मजबूती से आगे ले जाने वाला है। यह बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब—सबके सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप देता है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया पर जोर भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दर्शाता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में यह बजट नए भारत की मजबूत नींव रखता है—भाजपा सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राणा प्रताप सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता मुंगेली
विपक्ष (कांग्रेस): “महंगाई और बाजार की गिरावट से जनता त्रस्त” कांग्रेस नेताओं ने बजट के बाद शेयर बाजार की गिरावट (सेंसेक्स 2300 अंक गिरना) और आम आदमी की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं।
बजट को आम जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा—महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं।
आलोक सिंह परिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राजपूत करनी सेना छत्तीसगढ़
*घनश्याम वर्मा जिला अध्यक्ष, कांग्रेस “बजट पेश होते ही सेंसेक्स का 2300 अंक गिरना सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का प्रमाण है। जनता में भारी निराशा है।”*
*दीपक गुप्ता शहर अध्यक्ष, मुंगेली “बजट में केवल बड़े कॉरपोरेट्स का ध्यान रखा गया है। आम आदमी के लिए रसोई और राशन की महंगाई कम करने का कोई रोडमैप नहीं है।”*
* संजीत बनर्जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता “एनीमेशन और गेमिंग की बातें करना अच्छा है, लेकिन धरातल पर बेरोजगारी कैसे दूर होगी, इस पर वित्त मंत्री चुप रहीं।”*
*राजेश छेदईया जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस “कैंसर की दवाएं सस्ती करने का स्वागत है, लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा सुधारने के लिए बजट अपर्याप्त है।”*
* लक्ष्मीकांत भास्कर जिला पंचायत सदस्य “ग्रामीण क्षेत्रों और पंचायती राज के विकास के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं है। यह सिर्फ कागजी सुधारों का पुलिंदा है।”*
कांग्रेस पार्षद मकबूल खान ने केंद्र सरकार के बजट को मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक करार दिया।”
कांग्रेस के युवा नेता जग्गू ठाकुर ने केंद्र के बजट को आम आदमी के जेब पर प्रहार और निराशाजनक बताया है
बजट निराशाजनक है युवाओं और महिलाओं के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। किसानों को भी बजट में छला गया है। नवनीत शुक्ला मीडिया प्रभारी कांग्रेस
निष्कर्ष: मुंगेली में बजट को लेकर बहस जारी है। भाजपा जहाँ इसे तकनीक और आधुनिकता का समावेश बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे मध्यम वर्ग की जेब पर भारी बताकर विरोध दर्ज करा रही है।
छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।