मुँगेली

मुंगेली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जैतखाम जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया


लोरमी/मुंगेली:

मुंगेली पुलिस ने ग्राम झझपुरी में जैतस्तंभ जलाने वाले अज्ञात आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी राजेश साहू (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या था मामला?

बीती 16-17 जनवरी की दरमियानी रात ग्राम झझपुरी के ठाकुर देव चौक स्थित जैतखाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी और सतनामी समाज ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

सीसीटीवी और हुलिए से हुई पहचान

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल ने अलग-अलग टीमें गठित की थीं। घटनास्थल के पास एक मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति जैकेट पहनकर छिपते हुए भागता दिखा। ग्रामीणों ने उसके कद-काठी और चलने के तरीके से उसकी पहचान राजेश साहू के रूप में की।

मारपीट का बदला लेने की थी रंजिश

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि जयंती कार्यक्रम के दौरान समाज के कुछ लोगों ने उसे शराब के नशे में होने की बात कहकर पीट दिया था। इसी अपमान का बदला लेने और उन्हें परेशान करने की नीयत से उसने जैतखाम में आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी के घर से घटना में प्रयुक्त मिट्टी तेल (केरोसिन), माचिस और चेहरा छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

एसपी की अपील:

पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!