छत्तीसगढ़

रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को…जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम


बरेला में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन

मुंगेली/ अयोध्या में नव निर्मित  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को मानस मंच बरेला में शाम 04 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह विकासखंड मुंगेली के कोदवाबानी, विकासखंड लोरमी के मानस मंच व हाई स्कूल मैदान और विकासखंड पथरिया के पथरगढ़ी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर  राहुल देव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आज शाम बरेला पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, साउण्ड सिस्टम, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव लोरमी और बरेला में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुंगेली 21 जनवरी 2024// उप मुख्यमंत्री  अरूण साव 22 जनवरी को अयोध्या में नव निर्मित श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोरमी और बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री  साव प्रातः 11 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे लोरमी पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात शाम 04 बजे वे लोरमी से प्रस्थान कर शाम 05 बजे बरेला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री  साव शाम 06 बजे बरेला से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button