श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले

मुंगेली- श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवान्ह यज्ञ का आयोजन ग्राम चारभाठा में महाराणा प्रताप राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 नवनिर्मित भव्य सामुदायिक भवन पर हो रहा है। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ 29 मार्च से 8 अप्रैल तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक पंडित ओमप्रकाश पाण्डेय जी कोदवा बानी वाले के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है जिसमें कथा के चौथे दिन नरनारायण कथा, कृष्ण चरित्र, महिषासुर वध की कथा सुनाया गया, कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से हरि इच्छा तक अमृत रूपी कथा का रसपान कराया जा रहा है। मुख्य यजमान के रूप में श्री सीताराम सिंह राजपूत- श्रीमती मिथिला राजपूत मौजूद रहे।
इस दौरान कथा के चौथे दिन प्रमुख रूप से क्षेत्रिय विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय , जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार , भाजपा वरिष्ठ नेता लोकनाथ सिंह ठाकुर , शंकर सिंह ठाकुर , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, भाजपा नेता व मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, सरपँच संजय सिंह राजपूत, सरपँच शंभु कश्यप, सरपँच नारायण सिंह राजपूत, सरपँच दिलेश्वर यादव, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कन्हैया जायसवाल, बिलासपुर परिक्षेत्रिय अध्यक्ष बिहारी प्रताप सिंह राजपूत, नारायण सिंह ठाकुर, पोषण सिंह राजपूत, ऋषि कुमार, ररूहा सिंह, कृष्णा सिंह, नन्दू सिंह, संतोष सिंह, गायत्री प्रसाद साहू, रमेश सिंह राजपूत, मिथलेश सिंह, रोशन सिंह, पवन सिंह, संतोष साहू, राजकुमार साहू, मनीष सिंह, रोहित यादव, जागेश्वर श्रीवास, संस्कार श्रीवास के अलावा अधिक संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
साथ ही ग्राम चारभाठा में भाजपा बूथ अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत के सुपुत्री शानू (काव्या) की वैवाहिक कार्यक्रम में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित अन्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भगवान सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह, चिम्मन सिंह, चंदा ठाकुर भानू ठाकुर, जितेंद्र सिंह, फेरू सिंह व अन्य परिवारजनों उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी अरविन्द सिंह राजपूत ने दी।
