बिलासपुर

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज बिलासपुर में, लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका का करेंगे विमोचन


बिलासपुर ✍️

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शनिवार को बिलासपुर में रहेंगे। वे यहां पर आरएसएस के पूर्व विभाग संघ चालक और वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृतियों को संजोने वाली स्मारिका का विमोचन शाम 6:30 बजे सिम्स सभागार करेंगे।

अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर संघ के मध्यक्षेत्र क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना करेंगे आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव बृजेन्द्र शुक्ला ने चर्चा में बताया कि यह स्मारिका स्व. गोरे के सामाजिक कार्यों, राष्ट्रसेवा और पारिवारिक संस्मरणों को समर्पित है।

 बिलासपुर रेलवे स्टेशन शनिवार को सुरक्षा के कड़े घेरे में तब्दील रहा… मौका था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन का। उनके दौरे को देखते हुए स्टेशन को छावनी में बदल दिया गया। शनिवार दोपहर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही। जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस ने मिलकर पूरे परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने तय समय शाम 3 बजकर 55 मिनट पर बिलासपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे। भागवत के आगमन के दौरान आम यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने खास व्यवस्था की थी।

स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा जवान लगातार मुस्तैद रहे। मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!