मुँगेली

*साक्षी देवांगन ने कॉमर्स में 95.2% अंक प्राप्त कर किया जिले को किया गौरवांवित*


बिलासपुर। मुंगेली सेंट जेवियर्स स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ने सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स विषय में 95.2% प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल, माता-पिता और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। कठिन प्रश्नपत्रों के बावजूद देवांगन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना स्थान बनाया। साक्षी देवांगन सीए बनने का सपना रखती हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन से यह सिद्ध किया कि लक्ष्य यदि स्पष्ट हो तो कोई भी मुश्किल राह आसान हो सकती है। साक्षी देवांगन स्कूल की टॉपर छात्रा रही है। इसके पिता अजय देवांगन एलआईसी एजेंट है और माता सुनीता देवांगन पोस्ट ऑफिस एजेंट है।

उनकी इस सफलता पर स्कूल, समाज एवं शिक्षकों और शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!