मुंगेली

मुंगेली कांग्रेस में नया नेतृत्व देने की तैयारी, संजय जायसवाल का नाम सबसे आगे


मुंगेली ✍️। आगामी समय में कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियों की संभावनाओं के बीच मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए शहर के सक्रिय कांग्रेसी नेता और समाजसेवी संजय जायसवाल का नाम प्रबल दावेदार के रूप में तेजी से उभर रहा है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने पार्टी और समाज दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय योगदान दिया है।

संजय जायसवाल का राजनीतिक जीवन छात्रसंघ राजनीति से प्रारंभ हुआ था। वर्ष 2000 से 2003 तक उन्होंने एनएसयूआई (NSUI) छात्रसंघ चुनाव प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद 2004 से 2006 तक वे ब्लॉक युवक कांग्रेस मुंगेली के अध्यक्ष रहे, और 2006 से 2007 तक शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाला। पार्टी के प्रति समर्पण और संगठनात्मक कार्यकुशलता के आधार पर उन्हें जनता ने दो बार नगर पालिका परिषद मुंगेली से पार्षद चुना। विवेकानंद वार्ड से लगातार दो कार्यकाल (2009–2014 और 2014–2019) तक पार्षद रहते हुए उन्होंने नगर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वर्तमान में श्री जायसवाल जिला उपजेल मुंगेली के जन संदर्शक, बी. आर. साव स्कूल मुंगेली की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तथा दैनिक अखबार नईदुनिया के जिला प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। इसके अलावा वे संवाद मीडिया वेब पोर्टल के संपादक भी हैं।सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। वे पूर्व जिलाध्यक्ष, युवा जायसवाल समाज रह चुके हैं तथा जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। सांस्कृतिक क्षेत्र में भी वे आगर कला मंच (स्थापना वर्ष 2003) के सचिव पद पर वर्षों से कार्यरत हैं और आगर महोत्सव, मंगेली जिला निर्माण महोत्सव सहित कई सांस्कृतिक आयोजनों में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।

संजय जायसवाल ने “मुंगेली जिला बनाओ निर्माण संघर्ष समिति” के बैनर तले 15 वर्षों तक सक्रिय सदस्य के रूप में जिले के निर्माण और विकास हेतु संघर्ष किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने “मेरी आवाज क्लब मुंगेली” की स्थापना कर स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की।विभिन्न समाजों – देवांगन, सिंधी, ठाकुर, साहू, सतनामी, सिक्ख, ब्राह्मण, मुस्लिम और ईसाई समुदाय – द्वारा आयोजित प्रमुख पर्वों पर वे सक्रिय रूप से स्वागत और सम्मान समारोहों में भाग लेते हैं। हर वर्ष गणेश और दुर्गा विसर्जन झांकी प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी वे प्रमुख भूमिका निभाते हैं।कांग्रेस संगठन में उनकी दीर्घकालीन निष्ठा, जनसंपर्क क्षमता, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। ऐसे में सर्वसम्मति से यह माना जा रहा है कि संजय जायसवाल मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत और योग्य दावेदार हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!