मुँगेली

अघोषित आपातकाल के दौर में गुजर रहा देश-संजय यादव*


आपातकाल पर भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुये जिला महामंत्री संजय यादव ने कहा है कि संसद के उच्च सदन में बिना बहस विधेयक पारित कराना, कृषि कानूनों के खिलाफ 8 माह किसानों को आंदोलन करना पड़ा, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को अपनी बात रखने के लिए मीडिया के सामने आना पड़ा, चुनाव आयोग की निष्पक्षता का संदिग्ध होना, मीडिया की आजादी खत्म करना आदि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा अघोषित आपातकाल के सबसे बड़े उदाहरण हैं।

 

जिला महामंत्री संजय यादव ने विज्ञप्ति में कहा कि दरअसल समूची भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तानाशाही के सामने डरी व सहमी हुई है। इसलिए, भाजपा जनों को देश की असली हकीकत नहीं दिख रही। लागत से बेहद कम धान की कीमत,

 

छग में बोवाई समय खाद का संकट आदि ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा के नेता व जनप्रतिनिधि कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा बाते। उन्हें मोदी व शाह के नाराज होने का डर सताते रहता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी मोदी व शाह की सहमति बिना निर्णय नहीं ले सकती। चुनी गई सरकारों व जनादेश को धन बल के सहारे तथा राज भवनों से हस्तक्षेप करवा कर सरकारों को हड़पना, असहमति के स्वरों को दबाने सीबीआई, ईडी की धौंस विपक्ष के नेताओं को दिखाना अघोषित आपातकाल नहीं तो और क्या है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!