शीलू साहू बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री — संगठन और नेतृत्व के प्रति जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी के संगठन एवं महिला मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने शीलू साहू पर विश्वास जताते हुए उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। यह दायित्व मिलने पर शीलू साहू ने पार्टी संगठन, नेतृत्व एवं महिला मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।शीलू साहू ने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और संगठन की सेवा का एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा की परंपरा के अनुरूप पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।पार्टी कार्यकर्ताओं में भी शीलू साहू की इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा।






