मुंगेली नगर पालिका में बड़े उलटफेर के संकेत: जयप्रकाश और मोहन की मुलाकात से सियासी गलियारों में हड़कंप

मुंगेली। जिला मुख्यालय की नगर सरकार में इन दिनों भारी उथल-पुथल के संकेत मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह की एक साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद मुंगेली की राजनीति में भूचाल आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के इन दो दिग्गज और कद्दावर नेताओं की नजदीकी ने सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी खेमे में भी खलबली मचा दी है।

दलों की दीवारें तोड़ एकजुट हो रहे पार्षद
सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह केवल दो नेताओं की शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि नगर पालिका की सत्ता समीकरण बदलने के लिए रची जा रही एक बड़ी पटकथा का हिस्सा है। चर्चा है कि भाजपा के इन दोनों मजबूत स्तंभों के एक साथ आने से नगर पालिका में ‘बड़े राजनीतिक उलटफेर’ की संभावना प्रबल हो गई है। खास बात यह है कि इस नई रणनीति में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के भी कई पार्षदों के शामिल होने की खबर है।
रणनीति: लामबंदी और नया समीकरण
बताया जा रहा है कि शहर के विकास और नगर पालिका की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दोनों ही प्रमुख दलों के पार्षद अब एक मंच पर नजर आ रहे हैं। जयप्रकाश मिश्रा और मोहन मल्लाह की जुगलबंदी ने उन अटकलों को हवा दे दी है
राजनीतिक गलियारों की चर्चा: “यदि भाजपा के ये दो दिग्गज नेता अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्विता छोड़कर एक साथ आ गए हैं, तो मुंगेली नगर पालिका की वर्तमान सत्ता के लिए राह आसान नहीं रहने वाली।
क्या होगा अगला कदम?
वर्तमान में वायरल तस्वीरों ने शहर की चाय दुकानों से लेकर सोशल मीडिया ग्रुप्स तक बहस छेड़ दी है। जहाँ भाजपा कार्यकर्ता इसे ‘संगठित ताकत’ मान रहे हैं, वहीं राजनीतिक विश्लेषक इसे सत्ता परिवर्तन की पूर्व संध्या देख रहे हैं। यदि यह एकजुटता कायम रहती है, तो जल्द ही नगर पालिका में एक बड़ा सियासी धमाका देखने को मिल सकता है।





