छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यालय ‘अटल परिसर’ में SIR कार्यशाला आयोजित, विधायक पुन्नूलाल मोहले हुए शामिल


मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा रविवार को जिला भाजपा कार्यालय ‘अटल परिसर’ में SIR प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में SIR से जुड़ी संपूर्ण जानकारी, प्रक्रिया एवं विभिन्न क्रमांकों के फार्म कब और कैसे भरने हैं, इसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यशाला के प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम किसी भी कारण से न कटे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील की कि SIR प्रक्रिया को पूरी सजगता व जिम्मेदारी से संपन्न करें।इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने बीएलए-1, सभी बीएलए-2, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को SIR प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, मोहन भोजवानी, सुनील पाठक, मानिक सोनवानी, प्रेम आर्य, मिट्ठूलाल यादव, कोटू दादवानी, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई अमितेश आर्य सहित सुखचंद साहू, नागेश्वर जायसवाल, राजीव श्रीवास, अभिलाष त्रिवेदी, महावीर सिंह, मन्नू श्रीवास्तव, रितिमा लाल, माला गुप्ता, श्वेता सोनी, विजय यादव, शैलेंद्र यादव, मनोहर मोहले, विश्वधर सिंह, रमेश बुनकर, अमित कश्यप और प्रहलाद यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला का संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने किया।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!