Chhattisgarh

मुंगेली में 1 दिसंबर को निकलेगी प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा


गुरु घासीदास बाबा के गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व पर जिले में तैयारियाँ पूर्ण

मुंगेली । गुरु घासीदास बाबा के गुरु ज्ञान प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर 1 दिसंबर 2025, सोमवार को मुंगेली जिले से प्रदेश स्तरीय भव्य सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा का शुभारंभ सतनाम भवन दाऊपारा गुरु घासीदास चौक से होगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं, महंतों, संतजनों, कलाकारों और सभी समाजजनों की ऐतिहासिक उपस्थिति रहेगी। शोभायात्रा में समाज के प्रमुख राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय सतनाम सेना), धर्मगुरु गुरु ढालदास बाबा, धर्मगुरु गुरु सोमेश बाबा, युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री—कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास), तथा युवराजगुरु गुरु सौरभ साहेब (प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं सभापति जिला पंचायत) अपने आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सतनाम भवन में सुबह 11 बजे गुरु बालदास साहेब द्वारा सतनाम ज्योति स्थापना की जाएगी, जिसके पश्चात DJ, घुमाल, पंथी, झांकी, अखाड़ा और घोड़ा-बग्गी के साथ भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करेगी।
दोपहर 3 बजे धर्ममंच में संतजनों का आगमन, स्वागत और गुरुवाणी का आयोजन होगा।
शाम 5 बजे अखिल भारतीय सतनाम सेना द्वारा 10वीं–12वीं टॉपर एवं मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भटगांव-1 व 2, मुढ़िया, हथनीकला, नूनिया कछार, बरदुली देवरी, मर्राकोना, केवटा डबरी, गंधरवाडीह, लाटा, भिलाई और बलोदी के पंथी दल अपनी प्रस्तुति देंगे। मंच पर श्याम कुटेलिहा, अमित कमल कोसले, शशि सतनामी, राजेंद्र रंगीला और JD बादल भी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे।
शोभायात्रा का रूट मैप:
सतनाम भवन → पुराना बस स्टैंड → बालानी चौक → पड़ाव चौक → हेमू कल्याणी चौक → कृषि उपज मंडी।

महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा 18 दिसंबर को सेतखाम में पालो चढ़ाना अनिवार्य है। 1 से 17 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में सतनाम शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 से 31 दिसंबर तक गुरु घासीदास जयंती उत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक दिवसीय कार्यक्रम के अध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी, शिवकुमार बंजारा पूर्व जनपद सदस्य मुंगेली/ उपाध्यक्ष,
विजय बंजारा पार्षद तिलक वार्ड मुंगेली, प्रमोद सतनामी जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय सतनाम सेना मुंगेली, दीपक सतनामी, देवेंद्र सतनामी, चंद्रपाल सतनामी, दीपक सतनामी, जितेंद्र सतनामी
एवं समस्त सतनामी समाज तथा अखिल भारतीय सतनाम सेना, जिला मुंगेली ने सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!