Uncategorized

छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या:सीने और पेट में धंसी बुलेट, कार पर खून के छींटे


अंबिकापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जंगल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव चठिरमा के जंगलों में उसी की कार में मिला है। बताया जा रहा है कि, मंगलवार की शाम से युवक लापता था। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी समेत पुलिस की टीम पहुंची और जाँच में जुट गई। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृत युवक अक्षत अग्रवाल कल शाम को घर से कार लेकर निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। वह अंबिका स्टील दुकान का संचालक था। वहीं अब युवक का शव उसी के कार से बरामद किया गया है। युवक पर 3 गोली दागकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कार की कांच तोड़कर बाहर निकाला है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!