संगठन की मजबूती: भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल हुए शिवप्रताप सिंह, मुंगेली भाजपा में हर्ष की लहर।

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत ग्राम बाकी निवासी एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवप्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
उनके मनोनयन की खबर मिलते ही मुंगेली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले शिवप्रताप सिंह की कार्यकुशलता और किसानों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है।
इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाई और हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव से किसान मोर्चा को पूरे प्रदेश और जिले में नई मजबूती मिलेगी। शिवप्रताप सिंह ने इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे किसानों के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।






