मुंगेली

श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ ने ऋतुराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मुंगेली बनाया


मुंगेली। श्री राजपूत करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा ऋतुराज सिंह को जिला उपाध्यक्ष मुंगेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना और प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार की अनुशंसा पर की गई है।

आदेशानुसार श्री ऋतुराज सिंह का यह कार्यकाल 20 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 20 सितम्बर 2026 तक एक वर्ष की अवधि का रहेगा। नियुक्ति पत्र में अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे तथा संगठन को मजबूती देने में सक्रिय योगदान देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार एवं प्रदेश अध्यक्षा (मातृशक्ति) जयश्री विनीत सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर ऋतुराज सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।



Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!