Chhattisgarh
सुनील सोनी को मिला जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी के सह संयोजक का दायित्व

मुंगेली/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं पूर्वमंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले के मार्गदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने मुंगेली जिला भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील सोनी को सौंपा है। सुनील सोनी ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं गिरीश शुक्ला,शैलेश पाठक,सुनील पाठक, कोटूमल दादवानी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। श्री सोनी को महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से स्वर्णकार समाज में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement





