Uncategorized

01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता


  • मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन मे मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • 01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता
  • अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुये रायपुर 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
  • आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र. 200/24 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध
  • आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 (एक लाख) रूपये, बलेनो कार कीमती 500000/ (05 लाख) रूपये जुमला कीमती 06 लाख रूपये जप्त किया गया

मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻मुंगेली में अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 22.11.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है,

सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपीगण 1. तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर 2. नेहरू साहू पिता सुधुराम साहू उम्र 35 वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

– प्रकरण का आरोपी तुषार देवांगन वर्ष 2022 मे थाना धरसींवा जिला रायपुर मे गांजा परिवहन के मामले मे गिरफ्तार होकर जेल मे निरूद्ध रह चुका है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल मुगेली, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से प्र.आर. दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button