अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल, करही-मुंगेली में शिक्षकों के सम्मान में हुआ शिक्षक दिवस समारोह

करही (मुंगेली)। अध्ययन इंटरनेशनल स्कूल, करही-मुंगेली में शनिवार 6 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधा-कृष्णनन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा उपरांत विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की गई। खास बात यह रही कि विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों के लिए ‘मोबाइल अवेयरनेस’ विषय पर एक प्रेरक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि मोबाइल का सीमित उपयोग करना चाहिए और इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए।
विद्यालय के निदेशक श्री अविनाश चौबे ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य श्रीमती सपना जोशी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाया और कहा कि “शिक्षक ही बच्चों के भविष्य निर्माता हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यालय और समाज प्रगति की ओर अग्रसर होते हैं।” उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम की संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षिका प्रीति ठाकुर एवं सरिता यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन कक्षा 8 की छात्रा शिवानी यादव ने कुशलतापूर्वक किया। अंत में प्रिंसिपल
ने सभी को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया।





