श्री राजपूत करणी सेना का संगठन विस्तार: विकास सिंह भुवाल बने प्रदेश सचिव, रायगढ़ की कमान अनुज और राजकुमार के हाथों में

रायगढ़/मुंगेली:✍️श्री राजपूत करणी सेना (एकीकृत राजपूत युवा संगठन) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की अनुशंसा पर संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस विस्तार के तहत श्री विकास सिंह भुवाल को उनकी कर्मठता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए ‘प्रदेश सचिव’ मनोनीत किया गया है।
वहीं, रायगढ़ जिले में संगठन की ताकत को बढ़ाते हुए श्री अनुज सिंह को ‘जिला उपाध्यक्ष’ तथा श्री राजकुमार सिंह को ‘जिला महामंत्री’ के पद पर नियुक्त किया गया है। इन सभी नियुक्तियों का कार्यकाल 22 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पदाधिकारी पद की गरिमा बनाए रखते हुए राजपूत समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। नियुक्तियों की घोषणा के बाद समर्थकों और समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।




