मुँगेली

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला की माता जी की प्रथम पुण्यतिथि पर चल रही भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सीताराम जी महाराज के आगमन से भागवत स्थल हुआ भक्तिमय


खबरदार न्यूज़ मुंगेली✍🏻 !नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला द्वारा अपनी माता जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में तीसरे दिन कथा स्थल पर विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला, जब शिवरीनारायण से पधारे परम पूज्य सीताराम जी महाराज ने भागवत कथा स्थल में पदार्पण किया। उनके आगमन के साथ ही समूचे परिसर में एक अलग ही आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन प्रभारी एवं महामंत्री अमरजीत चावला भी कथा स्थल पहुंचे और व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। हर दिन की तरह कथा आरती के बाद झांकियों के माध्यम से श्रीमद् भागवत की कथाओं का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

कथा व्यास बाल व्यास गौरव दास जी महाराज (वृंदावन) की मधुर वाणी और सरल व्याख्या ने सभी श्रोताओं के मन को भक्ति रस में सराबोर कर दिया है। इस आयोजन की एक विशेष पहल यह भी है कि कथा के माध्यम से कोरोना काल में दिवंगत 50 आत्माओं को सामूहिक श्रद्धांजलि भी अर्पित की जा रही है।

कथा 11 जून 2025 तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी। नगर के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस भक्तिमय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!