शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्रथम अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया

मुँगेली ✍🏻आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छ ट न में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा प्रथम अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गयाl जिसमें कार्यक्रम मोहन उपाध्याय ने बताया कि 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर दक्षिणी चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा था चंद्रयान 3 ने 40 दिन में 120 बार चंद्रमा का चक्कर एवं 21 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया थाl इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महोदय के द्वारा अंतरिक्ष दिवस मनाया जाने की घोषणा की गई थी इसी क्रम में आज अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों की जानकारी रखने के लिए साथ ही बच्चों को प्रेरित करने के लिए प्रथम अंतरिक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सेवक साहू ने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन लगातार खगोली के क्रियाकलापों पर नजर बनाए रखी हुई है और साथ ही चंद्रयान-3 के माध्यम से अंतरिक्ष में अपनी पहचान बनाई है इसके माध्यम से मौसम खगोलीय घटनाएं अंतरिक्ष संबंधी जानकारियां सैटलाइट इंटरनेट विभिन्न प्रकार की अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों की जानकारी हमें प्राप्त होती है lइस अवसर पर प्राचार्य ए. डी. अंचल के पी डाहीरे, लालाराम घृतलहरे, उमाकांत मिरी,अमीन सोनवानी, मीरकंठ साहू, अशोक सियारे, सुषमा गुप्ता, ज्योति सिंह, एलएन जोशी, राजकुमारी बंजारे, दयालुदास मानिकपुरी जेठू साहू संतोष सप्रे उपस्थित रहेl. कार्यक्रम का संचालन दल नायक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सेवक साहू द्वारा किया गयाl