मुँगेलीमुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नौकरी लगाने वाले गिरोह का किया गया भंडाफोड़

→ आरोपियों से फर्जी निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कूटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त


> मुंगेली पुलिस को फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

→ आरोपियों द्वारा फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी दिलाने वाले को पकड़ा गया

→ फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

→ अंतर्राज्यीय गिरोह फर्जी दस्तावेज तैयार कर चरित्र सत्यापन कराने पहुंचे पुलिस कार्यालय जो चढ़े पुलिस के हत्थे

→ केन्द्रीय बल में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर बनवाया गया फर्जी निवास प्रमाण पत्र

→ आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस किया गया पंजीबद्ध

मुंगेली खबरदार न्यूज़ ✍🏻दिनांक 06.06.2025 को योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह दोनो अपने आपको ग्राम कंतेली का निवासी होना बताते हुये विशाल पिता यशपाल सिंह के चरित्र सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पुलिस कार्यालय मुंगेली आये थे उक्त दोनों व्यक्ति एवं उनके द्वारा चाही गयी चरित्र सत्यापन के संबंध में संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु.से.) को दिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मुंगेली द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा के पर्यवेक्षण एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के नेतृत्व में साइबर सेल मुंगेली एवं थाना लालपुर पुलिस की विशेष टीम गठित कर सूक्ष्मता से जांच करने का आदेश दिये, जिस पर पुलिस टीम द्वारा जांच तस्दीक हेतु ग्राम कंतेली पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि, कोटवार एवं गणमान्य लोंगो से जांच पूछताछ किया गया जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह नामक का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहना और न ही इस नाम के व्यक्ति को जानना बतायें, साथ ही संदिग्ध योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल एवं प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह के संबंध में किसी प्रकार का जानकारी नहीं होना बताया गया। संदिग्ध व्यक्ति योगेन्द्र कुमार एवं प्रशांत राजपूत से पृथक-पृथक तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर क्रमशः अपने-अपने नाम 1. योगेन्द्र कुमार पिता प्रेमशंकर बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी अंडला थाना खैर, जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) 2. प्रशांत राजपूत पिता मानसिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष साकिन डौकी थाना डौकी, जिला आगरा (उत्त रप्रदेश) का होना बताये हैं।

संदेही योगेन्द्र एवं प्रशांत से पूछताछ कर कथन लिया गया जो दिनांक 02.06.2025 को उत्तर प्रदेश से आकर बिलासपुर स्थित होटल अम्बे पैलेस में रूके थे, जिन्होंने विशाल पिता यशपाल सिंह को फतेहाबाद उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताये और उनकी कूटकरण कर फर्जी तरीके से दस्तावेज ग्राम कंतेली जिला मुंगेली छ.ग. का फर्जी मूल निवास प्रमाण प्रत्र बनवाकर असल रूप में पेश कर धोखाधड़ी करते बीएसएफ में सरकारी नौकरी में नियुक्ति दिलाया गया है। उक्त ठहरे स्थान में तलाशी लेने पर निवास प्रमाण पत्र, नोटरी का कोरा प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, सील, कुटरचित प्रमाण पत्र एवं 03 नग मोबाईल को जप्त कर आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से कूटरचित कर पैसे की लालच में दस्तावेज तैयार करना पाये जाने पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विधिवत दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजी जा रही है।

केन्द्रीय बलों में कुछ व्यक्तियो के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर जिनमें आधार, निवास, जाति, प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति हेतु सूचना प्राप्त हुई थी। केन्द्रीय बलों में एसआरई जिले से अतिरिक्त अंक मिलने की संभावना पर दूसरे प्रांतो से जिनमें राजस्थान, म.प्र. उ.प्र. के अभ्यर्थी द्वारा एजेंटो के माध्यम से निवास प्रमाण पत्र बनाने का रैकेट चला रहा हैं पूर्व में भी इस प्रकार का सूचना प्राप्त हुआ था जिसकी पुष्टि नहीं हुआ था, वर्तमान में फर्जी दस्तावेज तैयार करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही किया गया है, प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के पता तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालपुर, साइबर सेल एवं जिला विशेष शाखा के अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिकारही।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!