Chhattisgarh

मार्च की शुरुआत में ही चढ़ा गर्मी का पारा, कई शहरों में तापमान 35 डिग्री पार


प्रितेश अज्जू आर्य ✍️मार्च की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई शहरों में पारा अभी से 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना भी जताई जा रही है

छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। मौसम की स्थिति स्थिर बनी हुई है, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश के उत्तर भाग अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

हालांकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर महसूस होने लगा है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हालांकि इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर फिलहाल कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। इसके अलावा उत्तरी उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के समय गर्मी का असर और बढ़ सकता है और कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति भी बन सकती है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो सकता है, जबकि सुबह और रात का मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!