,बड़ा बाजार में हुई रावण दहन की ऐतिहासिक झलक, गूंजा जय श्रीराम

मुंगेली। बड़ा बाजार दशहरा उत्सव समिति द्वारा दशहरा पर्व पर शुक्रवार की रात भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगातार बरसते पानी के बीच भी लोगों का उत्साह देखने लायक था।
विशाल रावण के पुतले का प्रतीकात्मक दहन प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी द्वारा किया गया, जिन्हें इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में नागरिक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे और जयश्रीराम के जयकारों से पूरा बड़ा बाजार क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक अनिल सोनी, मनीष चौबे, राजेंद्र वैष्णव, सज्जाद अहमद, राजेश सोनी, राहुल यादव, मुन्ना तंबोली और जग्गू ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने रावण दहन के सफल आयोजन पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज में बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।





