Uncategorizedमुँगेली
नगर की बागडोर संभालने वाले अध्यक्ष के अपने वार्ड में ही हालात बेहाल, आक्रोश उफान पर

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली के वार्ड में, जहां पहले से वर्तमान अध्यक्ष रोहित शुक्ला पार्षद रहकर अध्यक्ष बने हैं, वहां की सड़कें और मंदिरों की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है।

वार्डवासी लंबे समय से बदहाल सड़कों, गड्ढों और मंदिर परिसर की उपेक्षा को लेकर नाराज़ हैं।स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगरपालिका अध्यक्ष को सबसे पहले अपने ही वार्ड की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यहां की मूलभूत समस्याएं लगातार अनदेखी का शिकार हो रही हैं।

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।वार्डवासियों का कहना है कि जहां से नगरपालिका अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी शुरुआत की, वही क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जिससे जनता में असंतोष व्याप्त है।
Advertisement





