Chhattisgarh

मुंगेली: राजावीर मेले का तीन दिवसीय भव्य आगाज आज से, भजनों की स्वर से गूंजेगा श्री झूलेलाल मंदिर


मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सिंधी समाज के आराध्य देव श्री राजावीर विक्रमादित्य का वार्षिक मेला इस वर्ष बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। 20 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए श्री झूलेलाल मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। आयोजन में देश के प्रसिद्ध संत और भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

आज से शुरू होगा भक्ति का सफर (20 फरवरी)

​मेले के पहले दिन आज यानी शुक्रवार की रात 8:30 बजे से चक्करभाटा वाले संत श्री बलराम भइया का दिव्य सत्संग एवं भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम के बाद रात 10 बजे से मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुओं के लिए लंगर (महाप्रसाद) की व्यवस्था की गई है।

21 फरवरी: दाल-ढोढ़ी और आनंद मेले का उत्साह

​शनिवार शाम 5 बजे से पारंपरिक व्यंजन दाल-ढोढ़ी का आनंद श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसके तुरंत बाद शाम 6:30 बजे शहजादे संत श्री लाल साईं जी के भजनों की अमृत वर्षा होगी। शनिवार रात 8 बजे से ‘आनंद मेला’ शुरू होगा, जो बच्चों और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

22 फरवरी: निकलेगी राजावीर जी की बारात और लवी कमल भगत की प्रस्तुति

​महोत्सव का समापन रविवार को भव्य कार्यक्रमों के साथ होगा:

  • दोपहर 2:00 बजे: श्री राजावीर जी की भव्य बारात (शोभायात्रा) मंदिर से निकलेगी, जो सिंधी कॉलोनी का भ्रमण कर वापस लौटेगी।
  • शाम 4:00 बजे: डिख एवं मुकुट बंधन की धार्मिक रस्म।
  • शाम 7:00 बजे: सिंधु पैलेस (सिंधी धर्मशाला) में विशाल लंगर सेवा।
  • रात 8:30 बजे: अजमेर के सुप्रसिद्ध कलाकार लवी कमल भगत द्वारा रंगारंग भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुति।

पूज्य सिंधी पंचायत की अपील

​श्री राजावीर विक्रमादित्य समिति और पूज्य सिंधी पंचायत मुंगेली ने नगर के सभी धर्मप्रेमी जनता को इस पावन अवसर पर सपरिवार शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह मेला एकता और भक्ति का प्रतीक है।

“ये मेला नसीब वारन जा, ये मेला राजावीर साई जा”


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!