इंतजार खत्म! 3 अप्रैल को मुंगेली पहुंचेगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, भव्य स्वागत की तैयारी

मुंगेली। वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक, महान योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का आगमन आगामी 3 अप्रैल 2026 को मुंगेली की पावन धरा पर होने जा रहा है। वर्षों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने को है, क्योंकि शहर के प्रमुख पड़ाव चौक पर इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
प्रतिमा का आगमन शाम 4:00 बजे होगा, जिसे लेकर कनौजिया क्षत्रिय समाज और नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए समाज और जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
आमंत्रण और अपील:
कनौजिया क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष आनंद वल्लभ, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व पार्षद श्री ठाकुर, एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व इकाई अध्यक्ष रमेश सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से नगर के प्रबुद्ध जनों और आम नागरिकों को इस गौरवशाली अवसर पर सादर आमंत्रित किया है।
आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा का आगमन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए महाराणा प्रताप के आदर्शों और उनके अदम्य साहस को जीवंत रखने का एक प्रयास है। 3 अप्रैल को होने वाले इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम का विवरण:
- स्थान: पड़ाव चौक, मुंगेली (छत्तीसगढ़)
- तिथि: 3 अप्रैल 2026
- समय: शाम 4:00 बजे से





