मुँगेली

तोमरवंशी गर्ग गोत्रज की बैठक 28 को, स्व. उत्तम सिंह तोमर जी की पुण्यतिथि आयोजन पर होगी चर्चा


मुंगेली। तोमरवंशी गर्ग गोत्रज समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी रविवार, 28 सितंबर 2025 को सोनकर सिटी, मुंगेली में आयोजित होगी। बैठक का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है।इस बैठक में समाज के वंशावली संयोजक रहे स्वर्गीय श्री उत्तम सिंह तोमर जी की पुण्यतिथि, जो आगामी नवंबर माह में आयोजित की जानी है, उसके सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।आयोजन समिति द्वारा सभी क्षेत्रों से नामित गोत्रज बंधुओं से अपेक्षा की गई है कि वे बैठक में अपने-अपने नाम, पिता का नाम, व्यवसाय, उम्र, वर्तमान पता और एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर उपस्थित हों, ताकि समाज की फोटोयुक्त नामावली का प्रकाशन किया जा सके।यह जानकारी मुंगेली के झलियापुर निवासी श्री प्रभात सिंह तोमर ने दी है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!