समग्र शिक्षा विभाग के द्वारा शाला प्रबंधन समीति सदस्यों का प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों का ऑकलन जाँच कार्यक्रम संपन्न

समग्र शिक्षा जिला मुंगेली के मार्गदर्शन में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के अंतर्गत एसएमसी एवं एसएमडीसी के सदस्यों का प्रशिक्षण तथा समुदाय के समक्ष जनवाचन कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का एकेडमिक आकलन किया गया जिसमें पठन, लेखन, गणितीय संक्रिया, पाठ्यवस्तु एवं प्रश्नोत्तरी से संबंधित आकलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ…. कार्यक्रम का शुभारंभ नव-पदस्थ डीएमसी श्री अशोक सोनी, APC श्री प्रदीप उपाध्याय, सेवानिवृत शिक्षक श्री किशन सिंह श्रत्रिय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र बावरे की गरिमामई उपस्थिति में प्रारंभ हुआ….
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अकादमिक प्रतिभा का प्रदर्शन समुदाय के समक्ष किया गया जिसमें बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से भाग लिया इसी क्रम में एसएमसी एवं एसएमडीसी के सदस्यों को समग्र शिक्षा के विभिन्न घटकों बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, ड्रॉपआउट जैसे बिंदुओं पर समग्र रूप से चर्चा कर जानकारी दिया गया जिन बच्चों ने अकादमिक आकलन कार्यक्रम में भाग लिया उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी महोदय श्री एल.पी. डाहिरे, APC श्री प्रदीप उपाध्याय एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र बावरे तथा सेवानिवृत शिक्षक श्री किशन सिंह जी के कर – कमलों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। शेष प्रतिभागी छात्र एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय, श्री संजीव सक्सेना, दुर्गेश देवांगन, संकुल समन्वयक फंदवानी श्री अमिताभ शर्मा, संकुल समन्वयक चमारी श्री बृजेश्वर मिश्रा, संकुल समन्वयक सेजेस दाउपारा श्री नेमीचंद भास्कर, संकुल समन्वयक नवागांव घु. श्री उमेश साहू, संकुल समन्वयक प्रतापपुर श्री जिला राम यादव, श्री रविकांत पुरी गोस्वामी एवं अन्य शिक्षकगण तथा BRCC स्टाफ का सहयोग सराहनी रहा….





