Chhattisgarhमुंगेली

छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन


मुंगेली/ छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन रविवार को आगर खेल परिसर में आयोजित।

संघ के अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ द्वारा अपनी दो प्रमुख मांगों के समर्थन में रविवार 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगा। यह धरना सभा आगर खेल परिसर मुंगेली में आयोजित किया गया है। संघ का उद्देश्य शिक्षक एवं कर्मचारियों से जुड़ी आवश्यक मांगों को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से संघ निम्नलिखित दो प्रमुख मांगों को सामने रखेगा-

1-नियमित वेतन वृद्धि एवं वेतनमान निर्धारण 2. शिक्षा विभाग में समायोजन (संविलियन) एवं नियमितीकरण प्रमुख है।

यह प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सांकेतिक होगा। संघ ने शासन से निवेदन किया है कि शासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले, जिससे शिक्षक व कर्मचारी और अधिक निष्ठा के साथ कार्य कर सकें। जिला अध्यक्ष उमाशंकर साहू एवं संभाग अध्यक्ष बिलासपुर  राहुल वर्मा ने जिले के समस्त स्वामी आत्मानंद विद्यालय के संविदा कर्मचारियों को इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने आह्वान किया है।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!