Uncategorized

परशुराम चौक का हुआ भूमिपूजन


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻। नगर के पुराना बस स्टैण्ड स्थित भगवान परशुराम चौक में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा एवं सौंदर्याकरण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के द्वारा किया गया साथ ही ब्राम्हण समाज के वरिष्ठजन ने पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।

उल्लेखनीय है कि नगर के थाना के सामने पुराना बस स्टैण्ड चौक को भगवान परशुराम चौक का नामकरण शासन द्वारा किया गया है। जहां मुख्य मार्ग से थाना की बाउंड्री तक सौदर्याकरण भी किया जायेगा। यहां लगाये जाने वाली प्रतिमा निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। लंबे समय से चौक प्रस्तावित था। ट्रांसफार्मर नहीं हटने से चौक निर्माण में बाधा थी जिसे नगर पालिका के पदाधिकारियों के सहयोग से हटाया गया। उक्त स्थान पर भगवान परशुराम की मूर्ति के अलावा थाना की बाउंड्री तक सौंदर्याकरण प्रस्तावित है। भूमिपूजन के दौरान ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, आशीष मिश्रा, रोहित शुक्ला, ऐश्वर्य शर्मा, दुष्यंत दुबे, वीरेन्द्र पुराणिक, स्वतंत्र मिश्रा, प्रभात तिवारी, आलोक पाठक, सौरभ बाजपेयी, मंजू शर्मा, मनोज तिवारी, मनोज पाठक, संतोष मिश्रा, कल्पना मिश्रा, कोमल शर्मा आयुष शुक्ला, राहुल पाठक, धीरज पाण्डेय, रश्मि तिवारी, आनंद मिश्रा, उर्वशी पाठक, रजनी पाठक सहित बडी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!