Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए – विधायक अमर अग्रवाल


मुंगेली प्रीतेश अज्जू आर्य ✍🏻// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने पर “सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल“ थीम पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रेस वार्ता ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में बीते 01 साल में किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो गया है। इसे हमारी सरकार द्वारा जनादेश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। बीते 12 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी. एल. यादव, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी, गणमान्य नागरिक शैलेष पाठक, गिरीश शुक्ला प्रेम आर्य शिवप्रताप सिह राणा प्रताप सिह यूसुफ उपलेटा कोटुमल दादवानी राजेश्वरसिह टंडन सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!