Chhattisgarhमुंगेली

मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई मे नगर मण्डल की कार्यशाला आयोजित की गई


  1. मुंगेली / मोर तिरंगा मोर अभिमान के तहत विधानसभा स्तर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले के अगुवाई में सोमवार को बरेला एवं सेतगंगा से दोपहर 12 बजे निकलने तथा नगर भ्रमण करने के कार्यक्रम के तहत नगर मण्डल की कार्यशाला जिला संयोजक शैलेश पाठक की उपस्थिति में हुई।
    अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित नगर मण्डल की कार्यशाला में जिला संयोजक शैलेश पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश का आन बान और शान है जिसे सभी भारतीय राष्ट्रवादी नागरिकों को अपने घरों में पूरे सम्मान के साथ लगाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सशक्त भारत है जो दुनिया में किसी के आगे झुकने वाला नहीं है, इसे कोई नापाक देश अथवा आतंकवादी डरा धमका या नुकसान नहीं पहुँचा सकते। आज का भारत घर मे घुसकर मारता है। इसी बात को देश ने महसूस किया है इसी संदर्भ में तथा ऑपरेशन सिंदूर की भव्य सफलता में सभी नागरिकों को शामिल करने भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोमवार 11 अगस्त को विधायक पुन्नूलाल मोहले,जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी तथा 5 मण्डल अध्यक्षों के नेतृत्व में मुंगेली विधानसभा के दो स्थानों से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी एक बरेला से तथा दूसरा सेतगंगा से दोनों यात्रा एक साथ नगर भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल,राणाप्रताप सिंह,सुनील पाठक, सौरभ बाजपेयी ने भी संबोधित किया। संचालन नगर महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव ने तथा आभार नगर महामंत्री महावीर सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजय वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, अंजना जायसवाल व पार्षद एवं वार्ड अध्यक्ष गण उपस्थित रहे।

Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!