Chhattisgarh

चलती गाड़ी में लोहे की रॉड टकराने से केंद्रीय राज्यमंत्री की कार का शीशा क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित


बिलासपुर।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली जाने के लिए प्रस्थान कर रहे थे। इसी दौरान चंदेली (दामाखेड़ा) के समीप एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब एक लोहे की रॉड चलती गाड़ी के सनरूफ/मिरर क्षेत्र से टकराकर वाहन के ग्लास को क्षतिग्रस्त करती हुई गाड़ी के भीतर आ गई। यदि सनरूफ/मिरर संरचना नहीं होती, तो यह रॉड सीधे चालक की ओर जा सकती थी।

घटना के समय वाहन क्रमांक CG 04 M 7200 में श्री साहू के साथ उनके निजी स्टाफ एवं सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, केवल वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है।

घटना के उपरांत एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा संबंधित लोहे की रॉड को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया है। यह घटना आकस्मिक थी अथवा इसमें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा कोई अन्य पहलू है, इसकी जांच की जाएगी।

श्री तोखन साहू एवं वाहन में सवार सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!