Chhattisgarh

नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया परिपत्र सड़कों की खुदाई अब नहीं रहेगी बेखबर, सी-बड एप पर दर्ज होगी हर जानकारी


खास खबर ✍️ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर किए जा रहे किसी भी प्रकार के खुदाई कार्यों की पूरी जानकारी अब अनिवार्य रूप से सी-बड (CBuD – Call Before u Dig) मोबाइल एप पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए विभाग ने सभी नगर निगम आयुक्तों, नगर पालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को परिपत्र जारी किया है।विभाग के निर्देश के अनुसार, सभी अभियंता यह सुनिश्चित करेंगे कि नगर निकाय क्षेत्र में चल रहे निर्माण या खुदाई से जुड़ी परियोजनाओं जैसे पाइपलाइन बिछाने, गैस पाइपलाइन, केबल या अन्य उपयोगिता सेवाओं से संबंधित खुदाई कार्यों की जानकारी समय पर मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज की जाए।विभाग के संचालक आर. एक्का ने परिपत्र में बताया कि केंद्रीय संचार मंत्रालय के अधीन दूरसंचार विभाग द्वारा ‘सी-बड’ एप का संचालन किया जा रहा है, ताकि विभिन्न एजेंसियों द्वारा होने वाले खुदाई कार्यों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो सके और सड़क क्षति, सुविधा बाधा या आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।विभाग ने बताया कि सभी नगरीय निकायों, क्षेत्रीय कार्यालयों और निकाय स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उनका पंजीयन सी-बड एप पर पहले ही किया जा चुका है। अधिकारियों को इसके लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है।इसके बावजूद कई निकायों में अभियंताओं द्वारा खुदाई कार्यों की जानकारी एप पर अपलोड नहीं किए जाने पर विभाग ने नाराजगी जताई है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी निकाय अभियंता तत्काल प्रभाव से अपने क्षेत्र में हो रहे सभी खुदाई कार्यों की जानकारी सी-बड मोबाइल एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!