छत्तीसगढ़

विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज होगा आगाज…उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत शामिल होंगे कई दिग्गज


रायपुर. छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज से आगाज होने जा रहा है. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के मुख्य आतिथ्य में होगा.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष का उद्बोध भी होगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे.

नागपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

प्रबोधन कार्यक्रम में सीएम साय भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले वे सुबह 9.20 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 9.30 बजे से उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे. प्रबोधन कार्यक्रम के बाद सीएम साय शाम 6 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे. वहां से वे राष्ट्र संत तुकडो जी महाराज विद्यापीठ जाएंगे. यहां शाम 7 बजे से आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम रात 9:30 बजे नागपुर से रायपुर पहुंचेंगे.


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!