Chhattisgarh

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना की बढ़ी रफ्तार, हितग्राहियों को मिले भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में ‘मोर जमीन-मोर मकान’ योजना ने पकड़ी गति

रायपुर:✍️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ‘मोर जमीन-मोर मकान’ घटक का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है। महापौर मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप के मार्गनिर्देशन में इस योजना को निरंतर प्रगति मिल रही है।

​इसी कड़ी में नगर निगम रायपुर क्षेत्र के हितग्राहियों को मकान निर्माण शुरू करने के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। अपना पक्का घर बनाने की अनुमति मिलने से हितग्राही नागरिकों के चेहरे खिल उठे।

जन प्रतिनिधियों ने सौंपे पत्र

​नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू और पार्षद ममता सोनू तिवारी ने पात्र हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्र सरकार की इस लोक कल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निगम प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।

निर्माण कार्य में आएगी तेजी

​स्वीकृति पत्र मिलने के बाद अब हितग्राही अपने आवंटित भूखंडों पर मकान निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कर सकेंगे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप आवास योजना के कार्यों में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द उनके आशियाने मिल सकें।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!