Chhattisgarh

“विपिन सिंह” क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) मनोनीत


रायपुर ✍️क्षत्रिय करणी सेना परिवार (एकीकृत क्षत्रिय परिवार भारतवर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए श्यामसुंदर सिंह “विपिन” को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष “वरिष्ठ” के पद पर मनोनीत किया गया है।

​उनकी यह नियुक्ति 21 फरवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिसका कार्यकाल आगामी एक वर्ष (21/02/2027) तक के लिए होगा। नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है।

समाज सेवा और संगठन को मिलेगी मजबूती

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि श्यामसुंदर सिंह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, गरिमा और सम्मान के साथ करेंगे। उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज हित के कार्यों में तेजी आएगी।

​अपनी नियुक्ति पर श्यामसुंदर सिंह “विपिन” ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए परिवार के उज्ज्वल भविष्य और मजबूती के लिए अपना पूर्ण योगदान देंगे।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!