डिंडौरी में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया स्वच्छता और जनजागरूकता का संदेश

मुंगेली ✍️अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनोज सिन्हा के मार्गदर्शन तथा जिला संगठक एन.के. पुरले के निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन द्वारा सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का समापन ग्राम डिंडौरी में किया गया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि ए.डी. अंचल और विशिष्ट अतिथि नरेंद्र साहू, मनीष साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयंसेवकों के उत्साह और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को समाज सेवा से जुड़े रहने का आह्वान किया।शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर गतिविधियाँ आयोजित हुईं — पहले दिन विद्यालय स्वच्छता अभियान, दूसरे दिन नशा मुक्ति पर बौद्धिक परिचर्चा (चंद्र सागर द्वारा), तीसरे दिन डॉ. शिवपाल सिदार ने सिकल सेल पर मार्गदर्शन दिया। चौथे दिन गन्नू साहू (अग्निवीर) ने करियर गाइडेंस सत्र लिया, पाँचवें दिन योग के महत्व पर मुनष साहू, हुलासी साहू और वनरेंद्र साहू ने परिचर्चा की। छठवें दिन सुशासन दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन समारोह हुआ जबकि सातवें दिन मतदाता जागरूकता अभियान एवं वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम अधिकारी मोहन उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्थापना 24 सितंबर 1969 को गांधी जयंती शताब्दी वर्ष में की गई थी। इसके प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद हैं। एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है, ताकि नशा, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त किया जा सके।इस अवसर पर ए.डी. अंचल, शोभा साहू, प्रिया साहू, अंजू राम सप्रे, मुनष साहू, शोभाराम साहू, विमल साहू, ऋतुराज, सरपंच इंद्राणी तामसीह मरावी, छत्रपाल, रामावतार, ममता पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




