Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टीः चुनाव से पहले प्रभारियों की सूची जारी, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद


रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2026 में प्रस्तावित नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है और प्रदेशभर के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने बताया कि इस बार AAP पूरी रणनीति और मजबूत संगठन के साथ मैदान में उतरेगी। हाल ही में राष्ट्रीय संगठन महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और सह प्रभारी मुकेश अहलावत के साथ हुई बैठक में चुनाव की तैयारी और दिशा तय की गई।

उत्तम जायसवाल ने कहा कि यह पहला मौका होगा जब पार्टी के राष्ट्रीय नेता नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे। उनका दावा है कि जनता कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों से नाराज है और AAP एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रही है।

पार्टी ने चुनाव और आचार संहिता लागू होने तक की रणनीति को पांच चरणों में बांटा है। सभी प्रभारियों की बैठक जल्द ही कर योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।

प्रमुख प्रभारियों की सूची

नगर निगम

बीरगांव: विकास पाण्डेय

भिलाई: डॉ. एस.के. अग्रवाल

भिलाई-चरोदा: देविंदर सिंह भाटिया

रिसाली: संजीत विश्वकर्मा

नगर पालिका परिषद

सारंगढ़: अभिषेक मिश्रा

बैकुंठपुर: रमाशंकर मिश्रा

शिवपुरचरचा: जगलाल राठिया

जामुल: अजय रामटेके

खैरागढ़: मनोज गुप्ता

नगर पंचायत

बम्हनीडीह: प्रियंका शुक्ला

प्रेमनगर: मनोज दुबे

शिवनंदनपुर: सीताराम मानिकपुरी

पलारी: घनश्याम चंद्राकर

मारो: पवन चंद्रवंशी

घुमका: भूपेश तिवारी

कोंटा: सुरेश कवासी

नरहरपुर: तेजेंद्र तोडेकर

भैरमगढ़: समीर खान

भोपालपटनम: सतीश मंडावी

AAP का कहना है कि अब संगठन विस्तार, जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन के जरिए जनता के बीच भरोसा मजबूत किया जाएगा।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!