महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी,242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 6,859 उम्मीदवार मैदान में हैं पोलिंग बूथ पर लगी लंबी लाइन

महाराष्ट्र में आज 2 दिसंबर 2025 को 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 6,859 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच भी मुकाबला है। पहले चरण के चुनाव के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आज यानी 2 दिसंबर 2025 को 242 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के चुनाव (Maharashtra Election 2025) हो रहे हैं। 6,859 उम्मीदवार आज चुनावी मैदान में हैं। पिछले साल हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में एक बार फिर महायुति और महाविकास अघाड़ी (MVA) आमने-सामने हैं। आज पहले चरण में होने वाले चुनाव के नतीजे कल यानी 3 दिसंबर को सामने आएंगे।
12000 से ज्यादा बूथों पर हो रही वोटिंग
निकाय चुनाव के लिए महाराष्ट्र में 12,316 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन बूथ की निगरानी के लिए 62,108 कर्मचारी तैनात हैं।
1 करोड़ के लगभग मतदाता
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में लगभग 1 करोड़ के आसपास मतदाता हिस्सा ले सकते हैं।
शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान
महाराष्ट्र निकाय चुनाव सुबह 7:30 बजे से शुरू होकर शाम को 5:30 बजे तक चलेंगे। इस दौरान पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल सकती है।

