छत्तीसगढ़

फास्टरपुर के एनएसएस शिविर से युवाओं को मिली प्रेरणा — नशे से दूर रहें, समाज को जागरूक करें


मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फास्टरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र के नेतृत्व में यह शिविर ग्राम पंचायत विचारपुर (शुक्लाभाठा) के शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में 21 से 27 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री चंद्रभान बारमाते, विशिष्ट अतिथि श्री विष्णु जायसवाल, ग्राम सरपंच श्री उमेश गवेल, उपसरपंच श्री खोमप्रसाद गवेल एवं पंच श्री दाताराम गवेल की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती मंजू पात्रे, श्रीमती भारती अनंत, कोमल घृतलहरे, श्री रामप्रसाद यादव, श्री आनंद साहू, श्री भागुराम साहू, श्री संतोष गवेल एवं श्री यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री बारमाते के शुभकामना संदेश का वाचन किया गया, जिसमें शिविर को अनुशासनपूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने का संदेश दिया गया।इस वर्ष शिविर की थीम “नशा मुक्त भारत के लिए युवा” रखी गई है। सप्ताहभर चलने वाले इस शिविर में नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ और विभिन्न रचनात्मक आयोजनों का संचालन किया जाएगा।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबाबू मिश्र ने युवाओं से नशा मुक्त समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक समाज परिवर्तन के सशक्त वाहक हैं।


Advertisement

Pritesh Arya

छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें पढ़ें khabardaar36.com पर – राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी हर बड़ी और ब्रेकिंग न्यूज़, सबसे पहले और सबसे सटीक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!