मुंगेली
रामगढ़: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

रामगढ़। बुधवार सुबह शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वृद्धाश्रम के सामने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह टहलने निकले लोगों ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक का नाम दशरत पार्वते दाउपारा में फल का दुकान लगाता था । आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया है की कर्ज से परेशान था अब प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है
Advertisement





