मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा स्थानीय परशुराम चौक (पुराना बस स्टैंड) में कांग्रेस और समूचे विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का लोकसभा में विपक्ष द्वारा विरोध किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

महिलाओं के अधिकारों के साथ कांग्रेस ने किया छल: दीनानाथ केशरवानी
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं के अधिकारों के आड़े आकर उनके साथ छल किया है।
मातृशक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं: राकेश साहू
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम मातृशक्ति के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाला है, लेकिन कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा मातृशक्ति को अपमानित करने का रहा है।
हक छीनने का काम कर रही कांग्रेस: महिला मोर्चा
जिला महामंत्री श्रीमती दीपिका कौशिक और जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं का संवैधानिक हक है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के हक को छीनने का काम किया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति:
इस जन आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य गिरीश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र वैष्णव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, जनपद अध्यक्ष (पथरिया) चित्ररेखा जांगड़े, नपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, पार्षद मोहन मल्लाह, और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य यश गुप्ता उपस्थित रहे।
साथ ही जिला महामंत्री राजेंद्र साहू, घनेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह टंडन, नारायण वर्मा, तामेश्वर साहू, जिला मंत्री दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, पियूष साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, पार्षद रोशन सोनी, सत्तू सिंह, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, ललित राजपूत, संजय साहू, रवि साहू, विशाल कौशिक, गजेंद्र साहू और श्रेय त्रिपाठी ने भी अपनी सहभागिता दी।
महिला मोर्चा से अंजना जायसवाल, रत्नावली कौशल, सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी, यशोदा यादव, रितिमा लाल, कामिनी साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शरण यादव द्वारा दी गई।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

