मुंगेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में मुंगेली की प्रतिभावान छात्रा रिंकल लेडवानी ने शानदार सफलता हासिल की है। रिंकल की इस उपलब्धि से पूरे जिले सहित उनके परिवार में हर्ष का माहौल है।

माता-पिता का बढ़ाया मान
रिंकल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि पर दादी देवकी लेडवानी और रिंकल के पिता तुलजाराम लेडवानी और माता रेखा लेडवानी ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुंगेली के स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों द्वारा भी माता-पिता को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
शानदार रहा शैक्षणिक प्रदर्शन
अकेडमिक वर्ल्ड स्कूल की छात्रा रिंकल ने वाणिज्य संकाय के प्रमुख विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं:
- बिजनेस स्टडीज: 96 अंक
- इकोनॉमिक्स: 95 अंक
- इंग्लिश व अकाउंटेंसी: 93 अंक
- मार्केटिंग: 92 अंक
मुंगेली जैसे छोटे शहर से निकलकर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इतने बेहतर अंक प्राप्त करना क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

The News Related To The News Engaged In The Khabar Daar36 Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

